Garhwa : गढ़वा शहर से सटा हूर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां शिवालय कंस्ट्रक्शन की साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोलियां बरसायी। इस दुस्साहसिक वारदात को बीते मंगलवार को दिन के उजाले में करीब दो बजे अंजाम दिया गया। घटना की पुष्टी जिले के पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने की है। मामले को लेकर गढ़वा थाना में शिवालय कंस्ट्रक्शन की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के पीछे गैंगस्टर राहुल सिंह का नाम उछला है।
बता दें कि बीते रोज दो बाइक पर सवार चार बदमाश गढ़वा शहर से सटे हूर गांव के अंडरपास के पास पहुंचे। यहां शिवालय कंस्ट्रक्शन का एक छोटा सा कैंप है। यहीं पुल निर्माण का काम भी चल रहा है। साइट पर पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी और मौके से फरार हो गये। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुची और तफ्तीश में जुट गयी।
Also Read : पहलगाम आतंकी हमला: पर्यटकों की हत्या पर देश में शोक, बीजेपी नेता अजय राय ने जताई कड़ी निंदा
Also Read : पहलगाम आतंकी हमला: सऊदी दौरा बीच में छोड़ लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर ही बुलाई आपात बैठक
Also Read : झारखंड में VAT के माध्यम से वाणिज्य कर विभाग ने जुटाए 6618.51 करोड़ रुपये
Also Read : विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
Also Read : पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘थैंक यू पाकिस्तान’ लिखने वाला मोहम्मद नौशाद बोकारो से गिरफ्तार