Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज ADG (अभियान) डॉ. संजय आनंद राव लाठकर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, Black Spots और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। ADG ने वरीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करें और Black Spots पर त्वरित सुरक्षा उपाय लागू करें। साथ ही, सड़क सुरक्षा में कमी लाने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने का भी प्रस्ताव रखा गया।
इसके अतिरिक्त, Breath Analyser, Speed Gun, और अन्य उपकरणों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। NHAI और MoRTH से संबंधित दुर्घटनाओं पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी कदम उठाने और समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में, सभी जिलों के SP को First Aid Kit उपलब्ध कराने और कर्मियों को प्रशिक्षित करने का आदेश दिया गया। QR Code के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक (सड़क सुरक्षा कोषांग) धनंजय कुमार सिंह, झारखंड क्षेत्रीय पदाधिकारी (MoRTH) अभिलाश कुमार, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त
Also Read : DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…
Also Read : जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…