Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि से अब राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब कमजोर पड़ रहा है, जिसके चलते आज से राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा.
राजधानी रांची में आज का मौसम साफ और सूखा रहने का अनुमान है. जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. यह स्थिति 24 अप्रैल तक बनी रह सकती है. इसी तरह, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि, यहां आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटों में डालटेनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा समेत अन्य जिलों में भी तापमान में वृद्धि देखी जा रही है. विशेषज्ञों की मानें तो आगामी तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और लू की स्थिति बनने की आशंका है.
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त
Also Read : जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…
Also Read : DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…