Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष से केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद CM हेमंत सोरेन पहली बार पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यालय का दौरा किया। CM और JMM के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के कार्यालय पहुंचने से पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल था। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक झारखंडी अंदाज में उनका स्वागत किया।
झामुमो के वरिष्ठ नेता बिनोद पांडे ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया, वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तालियों की गूंज और पारंपरिक नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी की निगाहें CM और JMM के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के अगले कदमों पर टिकी थीं, क्योंकि अब वे संगठन की बागडोर संभाल चुके हैं।
कार्यालय पहुंचने के बाद CM और JMM के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और झारखंड के जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
Also Read : 124 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक 2028 में होगी वापसी, यहां बनेगा अस्थायी स्टेडियम
Also Read : झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 16 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : चाईबासा में सुरक्षाबलों को फिर मिली बेहतरीन कामयाबी… देखें क्या
Also Read : नेशनल हेराल्ड केस : ED की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी का नाम
Also Read : बंगाली समिति ने बांग्ला “नव वर्ष वरण” लोक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
Also Read : कस्टमर केयर का सहारा लेकर करते थे साइबर ठगी, छह गिरफ्तार
Also Read : रामगढ़ SP हुए सख्त, बोले- दो महीने में निष्पादित हो लंबित मामले
Also Read : ‘जन शिकायत समाधान’ में दूर की जाएगी जनता की समस्या : SP