Ranchi : नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज मामले के विरोध में कांग्रेस नेता आज रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।
ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: राजेश ठाकुर
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड केस में झूठा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और भाजपा उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल
ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े 988 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रौदा और सुमन दुबे के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। यह आरोप पत्र मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया गया। इस केस में ईडी की यह पहली चार्जशीट है। मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल 2025 को होगी। कोर्ट ने ईडी से केस की डायरी भी मांगी है।
Also Read : 124 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक 2028 में होगी वापसी, यहां बनेगा अस्थायी स्टेडियम
Also Read : झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 16 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : चाईबासा में सुरक्षाबलों को फिर मिली बेहतरीन कामयाबी… देखें क्या
Also Read : नेशनल हेराल्ड केस : ED की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी का नाम
Also Read : बंगाली समिति ने बांग्ला “नव वर्ष वरण” लोक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
Also Read : कस्टमर केयर का सहारा लेकर करते थे साइबर ठगी, छह गिरफ्तार
Also Read : रामगढ़ SP हुए सख्त, बोले- दो महीने में निष्पादित हो लंबित मामले
Also Read : ‘जन शिकायत समाधान’ में दूर की जाएगी जनता की समस्या : SP