Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने शुक्रवार को JMM का दामन थाम लिया। साहिबगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। CM हेमंत ने ताला मरांडी को JMM का पट्टा पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया। इससे पहले ताला मरांडी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने एक आधिकारिक पत्र जारी कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया और पार्टी द्वारा अब तक दिए गए सभी अवसरों के लिए आभार जताया था। अपने त्यागपत्र में ताला मरांडी ने लिखा, “मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए।”
Also Read : छत्तीसगढ़ के सुकमा में ACB और EOW की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी, 7 जगहों पर पड़ा छापा
Also Read : झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट
Also Read : तहव्वुर राना से NIA उगलवाएगी राज, आतंकी हमलों की साजिश का जल्द होगा खुलासा!
Also Read : जमीन विवाद में दो भाइयों ने रिश्तेदार की कर दी ह’त्या, फिर किया सरेंडर…
Also Read : JPSC दफ्तर के बाहर बवाल, अभ्यर्थी कर रहे प्रदर्शन… जानिये क्यों