Patna : बिहार सरकार ने होमगार्ड के 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती बिहार के 37 जिलों के लिए होगी, जिसमें महिलाओं के लिए 5094 पद आरक्षित हैं.
भर्ती का विवरण :
महानिदेशक सह महासमादेष्टा कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, होमगार्ड भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन केवल शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, और मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
किस जिले में कितनी वैकेंसी?
जिला | पदों की संख्या |
पटना | 1479 |
गया | 909 |
नालंदा | 812 |
दरभंगा | 741 |
समस्तीपुर | 731 |
छपरा | 690 |
भागलपुर | 666 |
मधुबनी | 607 |
रोहतास | 559 |
भोजपुर | 511 |
कटिहार | 484 |
वैशाली | 476 |
मोतिहारी | 474 |
पूर्वी चंपारण | 474 |
सीतामढी | 439 |
बेगूसराय | 422 |
गोपालगंज | 395 |
नवादा | 361 |
जहानावबाद | 317 |
बक्सर | 312 |
बेतिया | 311 |
पं चंपारण | 311 |
मुजफ्फरनगर | 296 |
बॉका | 294 |
किशनगंज | 280 |
पूर्णियां | 280 |
जमुई | 257 |
कैमूर/भभुआ | 241 |
सिवान | 231 |
औरंगाबाद | 217 |
मधेपुरा | 193 |
शेखपुरा | 192 |
मुंगेर | 171 |
सुपौल | 144 |
लखीसराय | 123 |
अररिया | 122 |
खगड़िया | 111 |
शिवहर | 78 |
सहरसा | 74 |
योग्यता और आयु सीमा :
- उम्मीदवार को न्यूनतम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए.
- उम्मीदवार को बिहार का निवासी होना चाहिए और वह जिला स्तर पर आवेदन कर सकते हैं.
- आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए (1 जनवरी 2025 से आयु की गणना की जाएगी).
शारीरिक मापदंड :
- पुरुष (साधारण) : लंबाई 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी), सीना 31 इंच (79 सेमी).
- महिला : लंबाई 5 फीट 1 इंच (153 सेमी).
- कोसी क्षेत्र के पुरुष : लंबाई 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी), सीना 30 इंच (76 सेमी).
शारीरिक परीक्षा :
- पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ना होगा.
- महिलाओं को 5 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा.
- दौड़ के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक प्रतियोगिता होगी.
आवेदन शुल्क :
- सामान्य, ईबीसी, एमबीसी और बीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये.
- एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये.
कैसे करें आवेदन :
- www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं.
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- आवेदन सबमिट करने के बाद, एक कॉपी डाउनलोड कर लें.
Also Read : EPFO : अब ATM और UPI से भी निकलेगा PF का पैसा, जानें कब से लागू होगी सुविधा