रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची जिला प्रशासन ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना था।
अभियान के दौरान रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गई। गोंदा, जगन्नाथपुर, कोतवाली (चुटिया), लालपुर, खेलगांव, पंड़रा, डेली मार्केट और डोरंडा जैसे थाना क्षेत्रों में वाहन चालकों की जांच की गई।
इस अभियान में कुल 299 वाहन चालकों की जांच की गई, जिनमें से 4 लोग ड्रंक एंड ड्राइव में पॉजिटिव पाए गए। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक दंडाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
अभियान के दौरान 4 वाहनों को भी जब्त किया गया। इसके अलावा, स्कूल बसों की फिटनेस भी चेक की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल बसें मानकों के अनुरूप हैं कि नहीं।
इस अभियान में ट्रैफिक डीएसपी-1 प्रमोद केसरी और 2 शिव प्रकाश के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान में शहर के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी भी शामिल थे।
यह अभियान रांची शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर पहल साबित होगी। जिला प्रशासन की यह कार्रवाई आगामी दिनों में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार हो सकती है।
Read also: रांची के अपर बाजार में लगी आ’ग
Read also:रांची सेंट्रल जेल के तीन कैदियों को मिली रिहाई
Read also: फगुवा पर खूब झूमे रांची में भाजपाई… देखें VIDEO
Read also:होली को लेकर रांची में निकाला गया फ्लैग मार्च
Read also: होली को लेकर रांची पुलिस की जनता से अपील… देखें क्या
Read also:रांची पुलिस ने अमन साहू गैंग के तीन गुर्गे को दबोचा
Read also:केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष बने नन्द किशोर सिंह चंदेल