Chaibasa : सुरक्षाबलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ जराईकेला थाना क्षेत्र के राधा पोड़ा के जंगल में हुई है. जहां मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट भी किया. इस घटना में CRPF के 134 बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार घायल हो गए. उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है.
इसी दौरान सोमवार पुलिस को सूचना मिली की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील है. जिनमें अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणषील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN. 209 BN. झारखंड जगुआर एवं CRPF 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी अभियान के दौरान आज यानि मंगलवार को सुबह लगभग 10.25 बजे पूर्वाहन जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम राधा पोड़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के क्रम में सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। इसी क्रम में उक्त क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से सी०आर०पी०एफ० 134 BN. के एस०आई० सुबोध कुमार जख्मी हो गये। उक्त जख्मी पदाधिकारी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रॉची एवं सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, झारखंड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात उक्त जख्मी पदाधिकारी को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची भेजा दिया गया है।
वहीं संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
Also Read : नामकुम की घटना चिंताजनक, रोष में है यादव समाज : कैलाश यादव