Ranchi : राजधानी रांची की बरियातू पुलिस ने अपराधी किस्म के युवक प्रिंस उर्फ पीयुष तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। बरियातू थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात कुसुम विहार रोड में एएसआई राम किशुन उरांव अपनी टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दरम्यान बाइक सवार एक शख्स को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह शख्स भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम पीयुष तिवारी उर्फ प्रिंस बताया। वहीं, तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और गोली बरामद की गयी। पुलिस ने पीयुष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और बाइक सहित हथियार को जब्त कर लिया। गिरफ्तार पीयुष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यहां याद दिला दें कि पीयुष तिवारी पर BIT मेसरा की छात्री पल्लवी की हत्या का इल्जाम है। पल्लवी की मौत साल 2022 में रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में हुई थी। उसकी डेड बॉडी आरा गेट डेयरी फार्म स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली थी। वहीं, रिटायर्ड DSP बिरेंद्र सिंह के बेटे मनीष पर गोली चलवाने में पीयुष तिवारी का नाम उछला था। इस कांड को साल 2021 के दिसंबर महीने में अंजाम दिया गया था। पीयुष तिवारी के खिलाफ रांची के बरियातु थाना में अटेम्प्ट टू मर्डर और टाटीसिलवे थाना में मर्डर केस का मामला दर्ज है। पीयुष तिवारी बीते कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर निकला था।
Also Read : पासपोर्ट में निकली गड़बड़ी तो सात साल की जेल, लाखों भरना होगा जुर्माना
Also Read : बिना हेलमेट स्कूटी चलाते पकड़े गए तेज प्रताप, पटना ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
Also Read : तेज प्रताप के आदेश पर वर्दी में लगाया था ठुमका, फिर जो हुआ…
Also Read : प्रख्यात ओड़िया कवि रमाकांत रथ का निधन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
Also Read : होली के दिन हुए हिंसक झड़प में सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम