Ranchi : TSPC से नाता तोड़कर अपना अलग आपराधिक संगठन ‘BKS तिवारी’ बनाने वाला हार्ड कोर उग्रवादी कमांडर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी के घर पहुंची पुलिस ने ढोल बजाते हुये उसके घर में इश्तेहार चिपका दिया। उसके अलावा संगठन के ही एक्टिव मेंबर अनिश अंसारी उर्फ अविनाश के घर भी ढोल बजाते हुए इश्तेहार चिपकाया गया है। रामेश्वर महतो का घर हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के डमारू गांव में है। वहीं, अनिश अंसारी का घर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में है। लंबे अर्से से फरार उग्रवादी रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी और अनिश अंसारी उर्फ अविनाश को इश्तेहार के सहारे यह खबर दी गई कि वे तय समय तक सरेंडर कर दें, वर्ना उसके घर को कुर्क कर लिया जायेगा। इन लोगों के खिलाफ राजधानी रांची से सटे ठाकुरगांव थाना में संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। साथ ही, बड़कागांव, केरेडारी खलारी, बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के कई कांडों में वांटेड हैं। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद DIG सह रांची पुलिस कप्तान चदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर खलारी DSP राम नारायण चौधरी की देखरेख में ठाकुरगांव और बुढ़मू पुलिस द्वारा की गयी है।
दो उग्रवादियों के घर ढोल बजाते पहुंची पुलिस,चिपकाया इश्तेहार pic.twitter.com/ZlItI6bobT
— Johar Live (@joharliveonweb) March 16, 2025
Also Read : आरा में युवक की ह’त्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Also Read : प्रख्यात ओड़िया कवि रमाकांत रथ का निधन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
Also Read : होली के दिन हुए हिंसक झड़प में सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Also Read : अब भारत में 1000 KM घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, रेल मंत्री ने किया हाइपरलूप का निरीक्षण
Also Read : AKSHAY का तेलुगू इंडस्ट्री में धमाकेदार डेब्यू, ‘कन्नप्पा’ का पोस्टर हुआ रिलीज
Also Read : वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े दो गुट, 50 पर FIR, चार गिरफ्तार
Also Read : झारखंड में गर्मी का प्रकोप, अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार