Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। संभावना है कि आगामी मई या जून महीने में निकाय चुनाव हो सकता है। झारखंड हाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद इलेक्शन कमिशन चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए वार्डों के पुनर्गठन का काम भी पूरा कर लिया गया है। वोटर लिस्ट अपडेट करने को लेकर भी काम चल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि मई-जून में चुनाव नहीं होने से यह आगे के लिए टल जाएगा, क्योंकि इसके बाद राज्य में वर्षा शुरू हो जाएगी। ऐसे में फिर नवंबर-दिसंबर माह में चुनाव हो सकेगा। झारखंड के 13 नगर निकायों में 2020 से ही चुनाव लंबित है। वहीं, चुनाव नहीं होने से केंद्र ने नगर निकायों के लिए दिए जाने वाले वित्तीय अनुदान पर भी रोक लगा दी है।
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निकायों में ट्रिपल टेस्ट के जरिए ओबीसी आरक्षण तय किया जाना है। इस उद्देश्य से डोर टू डोर सर्वे का काम चल रहा है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी, बाद में इसमें लगने वाले समय को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया।
राज्य में नगर निकाय चुनाव एक अक्टूबर 2024 को अर्हता तिथि के आधार पर होगा। इस तिथि तक वैसे सभी मतदाता, जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है, उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त होगा। भारत निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची प्राप्त होने के बाद उसका विखंडन करते हुए जिलों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।
Also Read : राशन कार्डधारकों को राहत, अब इस डेट तक करा सकेंगे KYC
Also Read : झारखंड में अभी से ही गर्मी का प्रकोप, इन पांच जिलों में लू का अलर्ट जारी
Also Read : फगुवा पर खूब झूमे रांची में भाजपाई… देखें VIDEO