Ranchi : राशन कार्डों के सभी सदस्यों की KYC की तिथि फिर बढ़ाकर दो महीने की मोहलत दी गई है। अनाज योजना के लिए गरीबों व जरूरतमंदों की KYC को जरूरी कर दिया गया है। प्रसाशन की ओर से कार्डधारकों की हर यूनिट की KYC सौ फीसदी तक करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। आपूर्ति विभाग की ओर से इसके लिए अब 31 मई तक समय दिया गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी अधिनियम के तहत गरीबों व जरुरतमंदों को निशुल्क बांटे जा रहे अनाज में गड़बड़ियों को रोकने के लिए राशन कार्डो में दर्ज हर यूनिट व सदस्यों की KYC कराना जरुरी है। डीएसओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया अब तक गोंडा जिले में 73.61 फीसदी KYC कराई जा चुकी है, बाकी लक्ष्य को पूरा करने के संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। जिले में पात्र गृहस्थी के करीब साढ़े पांच लाख और अन्त्योदय योजना के 65 हजार कार्डधारक मौजूद हैं। इनमें यूनिटों की संख्या कुल 26 लाख 58 हजार है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते पांच मार्च तक इनमें से करीब 19 लाख 24 हजार यूनिटों की KYC हो चुकी है।
रोजाना KYC अपडेट होने में परेशानी
KYC के लिए कोटेदार घर-घर पहुंच रहे हैं तो तमाम लोगों का अंगूठा नहीं लग पा रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। अंगूठा नहीं लग पाने से कार्डो की KYC नहीं हो पा रही है। वहीं विभाग की ओर से रोजाना हो रही KYC की अपडेट ली जा रही है और कोटेदारों को तेजी लाने को निर्देशित किये जा रहे है।
Also Read : होली के हर एक रंग का होता है कुछ खास मतलब… जानें क्या
Also Read : विश्व नींद दिवस पर जानें इसका इतिहास, नींद के लाभ एवं नींद से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट!
Also Read : होली में बच्चों की स्किन और आंखों की सुरक्षा के लिए FOLLOW करें ये TIPS
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल