बोकारो – बेरमो कोयलांचल में सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने किया। पूर्व सांसद ने लोगों को रंग लगाकर होली की बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व सासंद को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जमकर रंग गुलाल उड़ाए गए। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक दल के टीमों को बुलाया गया था। जहां होली के गीत व संगीत से पूरा माहौल होलियाना रहा।
होली मिलन समारोह में आए कार्यकर्ताओं के लिए लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारगी का संदेश देने वाला त्यौहार है। इस त्यौहार में लोग अपने पुराने सभी गिले शिकवे दूर कर गले मिलते हैं। जेसीसी सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, अरूण कुमार सिंह,आर उनेश व दिनेश सिंह ने रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम की अघ्यक्षता एरिया अध्यक्ष कुलदीप व संचालन एरिया सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश पांडेय, भाई प्रमोद सिंह, कैलाश ठाकुर, संत सिंह,रामलाल गोस्वामी,बिरेन्द्र गुप्ता, ललन मल्लाह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Read also: बोकारो के संतोष की चांडिल में गयी जान… जानिये कैसे
Read also:“SORRY MUMMY PAPA” लिख बोकारो की महिला डॉ ने उठा लिया खौफनाक कदम
Read also: बोकारो DC आवास में लाखों की चोरी, पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद
Read also: बोकारो थर्मल प्लांट में दीवार गिरने से 1 मजदूर की मौ’त, 1 घायल
Read also: मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, बोकारो डीसी विजया जाधव ने किया खुलासा
Read also: हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी को बोकारो में मारी गोली, मौ’त
Read also:बोकारो विधानसभा: कांग्रेस की श्वेता सिंह की बड़ी जीत, बीजेपी के बिरंची नारायण को 7207 वोटों से हराया