Johar live desk: होली का त्योहार रंगों, प्यार और खुशी का प्रतीक है। यही कारण है कि इस त्योहार को लेकर आम लोगों के अलावा सेलेब्स में भी खूब क्रेज देखा जाता है। सिनेमा जगत में भी होली को लेकर कई शानदार गीत बनाए जा चुके हैं, जो इस त्योहार के जश्न को और भी रंगीन बना देते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे होली गीत के बारे में बताएंगे, जो 43 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज करता है। यह गीत फिल्म नदिया के पार का है, जिसे 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस गीत के बोल जुगी जी धीरे धीरे हैं और इसके बिना होली का जश्न अधूरा रहता है।
संगीतकार रवींद्र जैन की कलम से निकले इस सॉन्ग के लिरिक्स
संगीतकार रवींद्र जैन की कलम से नदिया के पार के इस सॉन्ग के लिरिक्स निकले, साथ अपने शानदार संगीत से उन्होंने इसे अमर कर दिया। जबकि सिंगर चंद्रानी मुखर्जी, हेमलता और जशपाल सिंह की जादुई आवाज ने इसे यादगार बनाया है।
अभिनेता सचिन पिलगांवकर और एक्ट्रेस साधना सिंह पर जुगी जी धीरे धीरे को फिल्माया गया था
अभिनेता सचिन पिलगांवकर और एक्ट्रेस साधना सिंह पर जुगी जी धीरे धीरे को फिल्माया गया था। राजश्री बैनर तले बनी नदिया के पार की सफलता में इस होली गीत का बड़ा हाथ है।
आज भी लोग इस गाने पर थिरकते हुए नजर आते हैं
आज भी लोग इस गाने पर थिरकते हुए नजर आते हैं। हर होली पार्टी और सेलिब्रेशन में आपको ये गाना जरूर बजता हुआ सुनाई दे जाएगा। यही कारण है कि हिंदी सिनेमा के टॉप होली सॉन्ग की लिस्ट में जुगी जी धीरे धीरे का नाम जरूर शामिल होता है।
Read also: Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन