Bokaro : बोकारो शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थीं। इस बढ़ती आपराधिक गतिविधि से लोगों के मन में डर समाते जे रहा था। पुलिस कप्तान मनोज स्वर्गीयारी के कानों तक जब यह बात पहुंची तो उन्होंने ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। SP ने सिटी DSP आलोक रंजन की देखरेख में एक SIT का गठन किया। इस टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान करते हुए दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के नाम मो. परवेज और मो. मासूम अंसारी बताये गये। दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने बोकारो शहरी क्षेत्र और आसपास के इलाकों से कई बाइक चुराई थीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 45 बाइक बरामद की गई। इन बाीइख को वे कथारा, तेनुघाट, गोमिया और पेटरवार थाना क्षेत्रों में छिपाकर रखे थे। ये वाहन चोरी के बाद अवैध रूप से कोयला ढुलाई और अन्य गैरकानूनी कार्यों में उपयोग किए जा रहे थे।
SP ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें, अतिरिक्त लॉक का उपयोग करें और सीसीटीवी कैमरों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। दुकानदारों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य प्रतिष्ठानों को भी निगरानी के लिए कैमरे लगाने की सलाह दी गई है।
Also Read : राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन करेंगे बैठक, कब और कहां… जानिये
Also Read : सिगरेट के चलते दुकानदार की बीवी पर चलाई थी गोली, तीन धराये
Also Read : लखी एगरोल समेत कई प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना, घटिया सामान बेचने का है आरोप
Also Read : होली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर ने कई जगहों पर की छापेमारी
Also Read : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह का “पक्का” निशाना और मुठभेड़ में ढेर हुआ अमन साहू
Also Read : CBI के विशेष न्यायाधीश ने JPSC के पांच अफसरों के खिलाफ दिया जांच का आदेश