Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू हुई। सदन में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि जीबी की बैठक बुलाकर रिम्स के डॉक्टरों को जल्द ही पदोन्नति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में पदोन्नति में विसंगतियां हुई है, इसे वह स्वीकार करते हैं। इसके लिए उन्होंने फाइल भी मंगाया है। अब जीबी की बैठक बुलाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डॉक्टर अंसारी कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे। विधायक कच्छप का कहना था कि डॉक्टरों को पदोन्नति नहीं मिलने से पूर्व में जो पदोन्नति दी गई उसमें भारी गड़बड़ी हुई है। 60 साल की उम्र के बाद ज्वाइन करने वाले डॉक्टर पदोन्नति नहीं मिलने के कारण जूनियर हो गए हैं और नियमित डॉक्टर जिन्हें सीनियर चिकित्सकों ने पढ़ाया है वह जूनियर हो गये। कच्छप ने राज्य के ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को रिम्स डायरेक्टर बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले डायरेक्टर कार्यकाल पूरा किए बगैर बीच में ही चले जाते हैं इससे रिम्स की व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ता है।
Also Read : रांची की बेटी सृष्टि सिंह स्टार प्लस पर दिखायेगी अपना जलवा
Also Read : तनिष्क शोरूम में लूटपाट कर भाग रहे लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो जख्मी
Also Read : …और अचानक समीक्षा करने रांची SSP कार्यालय पहुंचे डीजीपी अनुराग गुप्ता
Also Read : विशेष बच्चों के लिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जल्द करें शिक्षकों की नियुक्ति : SC
Also Read : गढ़वा के पटाखा दुकान में हुए हादसे पर राज्यपाल और CM ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश
Also Read : CM हेमंत की एयर एम्बुलेंस सेवा से अबतक बची 94 लोगों की जान, रूट और रेट के बारे में जानें डिटेल्स
Also Read : पटाखे की दुकान में लगी भीषण आ’ग, 4 बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौ’त
Also Read : रांची कांटा टोली पुल पास लगी आग, जानें पूरी वारदात…