जामताड़ा : काशी सुमेरु पीठ के जगत गुरु शंकराचार्य नरेंद्रनंद सरस्वती जी महाराज ने करीब 14 वर्ष पूर्व जिस सूर्य मंदिर की आधारशिला रखी थी उसी मंदिर परिसर में शुक्रवार को अपने हाथों से बेल का पौधा लगाया। नारायणपुर प्रखंड के दक्षिणीडीह ग्राम में हो रहे मारुति नंदन महायज्ञ में प्रवचन देने जाने से पूर्व अपने बहुत करीब रहे भक्त, पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया के आवास पर पहुंचे। सूर्य मंदिर परिसर में दुमका प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक रहे आचार्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा के सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया था इस मौके पर सभी ने शंकराचार्य जी को उपस्थित होने का आग्रह किया और उसके बाद समझ में शामिल होकर शंकराचार्य ने सेवानिवृत्ति क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक के साथ मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। यह विदाई समारोह जिले के प्रसिद्ध पौध प्रहरी मनोहर राय के द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर शंकराचार्य ने कहा कि जामताड़ा वासियों को पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया के द्वारा दिया गया यह सौगात हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा। उनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावकारी था। आज भी वह हमारे निकट होने का एहसास हमें दिलाते हैं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि जिस मंदिर की आधारशिला मैंने बहुत वर्षों पहले रखी थी, आज पुनः उस मंदिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध लगाना जरूरी हो गया है। यह एक अच्छा प्रयास है। पेड़-पौधे से पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे और आमलोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी। इस मौके पर संताल परगना के सेवानिवृत्त आरडीडीई डा. गोपाल कृष्ण झा को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज जंगल की कटाई बेधड़क जारी है। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। वहीं आज बेल के पौधे लगाए हैं। बड़ा होने पर यह पौधा बेल पत्र व फल लोगों को उपलब्ध कराएगा। इस पौधे में देवताओं का वास है। साथ ही यह वातावरण को भी शुद्ध करता है। पेड़ पौधे लगाने से अधिक इसका संरक्षण जरूरी है। गर्मी के मौसम में लगाया है। इसलिए इसमें पानी हमेशा देना होगा। इसकी जिम्मेदारी पौध प्रहारी मनोहार राय की है। मौके पर चमेली देवी, डॉ राकेश रंजन, युवा नेत्री सुजाता भैया, अनूप राय, भूपेश गुप्ता, महेंद्र, शुभेंदु मुखर्जी, विनोद कुमार आदि थे।
Read also: जामताड़ा में रिमझिम फुहारों के बीच बढ़ा ठंड का एहसास
Read also: जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान
Read also: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़, चार शातिर धराये