रांची: रांची पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई में 1900 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आनंद मुण्डा, हरसिंग मुण्डा है और उनका साथी शिवनाथ मुण्डा जिसको ढूंढने की छापेमारी चल रही हैं। इन आरोपियों पर अवैध अफीम और डोडा की खरीद-फरोख्त करने का आरोप है।
पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में छापामारी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से अवैध अफीम और अन्य सामग्री बरामद की गई है।इस मामले में नामकुम थाना मे NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।पुलिस ने बताया कि आनंद मुण्डा और हरसिंग मुण्डा को पहले से ही मारंगहादा थाना ने गिरफ्तार किया गया था। शिवनाथ मुण्डा की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नामकुम थाना, पुलिस अधीकारी अमित कुमार दास, सिपाही विपुल चंद्र मंडल और नामकुम थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Read also: झारखंड सरकार का ऐलान, रसोइयों और सहायकों का मानदेय बढ़ेगा
Read also:बाबूलाल मरांडी चुने गये झारखंड BJP के विधायक दल के नेता
Read also: झारखंड विधानसभा में दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग पर भाजपा का वॉकआउट
Read also:100 करोड़ के घोटाले पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने मांगा इतने दिन का वक्त
Read also:दो अफीम तस्कर को नामकुम पुलिस ने दबोचा, उगले कई राज