Ranchi : झारखंड के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है. शनिवार को बहरागोड़ा में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था.
सुबह-शाम हल्की ठंड
सुबह और शाम में हल्की ठंड के बावजूद दिन में अचानक तापमान में वृद्धि हो रही है. शनिवार को रांची का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था.
गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की बूंदाबांदी
गर्म मौसम के बीच शनिवार को गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की बूंदाबांदी हुई. रांची और अन्य जिलों में भी दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन तेज धूप ने लोगों को असहज कर दिया. खूंटी में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) :
Also Read : विधानसभा भवन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है : CM हेमंत सोरेन
Also Read : भारत में दिखा रमजान का चांद, कल से लोग रखेंगे रोजा
Also Read : STF ने ढाई कराेड़ की चरस के साथ तस्कर काे किया गिरफ्तार
Also Read : बिहार में शराबबंदी से पुरुष और महिलाएं दोनों खुश : CM नीतीश कुमार
Also Read : जामताड़ा के लोगों ने इस संगठन के संयुक्त प्रयास से किया स्वैच्छिक रक्तदान
Also Read : सिमडेगा में डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त, नेपाल पहुंचाना था माल
Also Read : जंगल में घुसे सुरक्षाबल पर नक्सलियों ने की फा’यरिंग, फिर जवानों ने जो किया… जानिये
Also Read : कल कोकर और उसके आसपास के इलाके की बत्ती होगी गुल