Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह इलाके में अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। हाइवा माइंस में पत्थर लेने के लिए जा रहा था। बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना का कारण स्पष्ट करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात छतरपुर के शैलेंद्र सिंह का हाइवा कुहकुह इलाके में माला कुमार की माइंस में पत्थर लेने जा रहा था। एक साथ तीन से चार हाइवा जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक से आए तीन अपराधियों ने सबसे लास्ट हाइवा को रोका और चालक से पूरी जानकारी लेकर उसे फूंक डाला। घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
नौडीहा बाजार के थानेदार अमित कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जलाया गया हाइवा छतरपुर के शैलेंद्र सिंह का है। वाहन खाली था और पत्थर लोड करने के लिए माइंस में जा रहा था। इस घटना की अपराधी और उग्रवादी कनेक्शन को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार बॉर्डर वहां से काफी नजदीक है। ऐसे में अपराधियों का स्प्लिंटर ग्रुप भी इसमें शामिल हो सकता है। अपराधियों की संख्या तीन थी और वह मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गए। पूरे मामले में जांच तेजी से की जा रही है, जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस घटना से माइंस में चलने वाले गाड़ियों के चालकों में दहशत का माहौल है।
Also Read : बिहार विधानमंडल में हाथों में जंजीर बांधकर पहुंचे वामदलों के नेता
Also Read : अब तक नहीं खुल सका चौकीदार की मौ’त का राज, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : हमारी सरकार की यह शुरूआत है, विपक्ष को अभी बहुत फील्डिंग करनी होगी : CM
Also Read : कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा करने आये थे ये कांड… जानें क्या