Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक प्रखंड के डुमरांव में कुछ लोगों के बीच बवाल हो गया। तोड़फोड़ से लेकर आगजनी तक की गयी। आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को फूंक डाला गया। इस बवाल में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गये। बवाल इतना बढ़ गया कि तीन थानों की पुलिस को स्पॉट पर पहुंचना पड़ा। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। साथ ही लोगों से शांत रहने की अपील की है। तीन थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। ट्रेनी IAS सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बरांगे, ट्रेनी IPS श्रुति अग्रवाल, इचाक प्रखंड के पदाधिकारी समेत पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं। जिला प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। ASP श्रुति अग्रवाल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। हजारीबाग के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
Also Read : राजधानी में इन जगहों पर बनेगी 15 नई पार्किंग, निगम ने निकाला टेंडर
Also Read : रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन संभालने की जिम्मेदारी किसे मिली… जानें
Also Read : गैंगस्टर अमन साहू के खास आकाश रॉय की प्रेमिका पम्मी को रंगदारी मामले में मिली बेल
Also Read : कुख्यात अमन साहू का खास आशीष साहू भाग निकला विदेश! वायरल हुआ पासपोर्ट
Also Read : महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ में अंतिम स्नान, अब तक 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी
Also Read : कुंभ से लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माझी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आर्किड में इलाजरत
Also Read : DGP ने मैट्रिक पेपर लीक मामले में आला अधिकारियों संग की बैठक, क्या दिये निर्देश… जानिये
Also Read : महाकुंभ में आखिरी शाही स्नान कल, डुबकी लगाने उमड़ रही भीड़