Ranchi : झारखंड में मौसम का रुख अचानक बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है. हालांकि शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम में एक और बदलाव होने की संभावना है.
आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
शनिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों जैसे पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, और सरायकेला खरसावां के अलावा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, और तेज हवा चलने की भी आशंका है, जो 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है.
उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में यलो अलर्ट
उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भी गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 23 फरवरी तक बनी रह सकती है.
तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, दो दिन की बारिश के बाद कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान गुरुवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस घटकर 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो झारखंड का सबसे अधिक तापमान है.
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 22 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आदिवासी युवाओं को हर लिहाज से मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : CM हेमंत सोरेन
Also Read : प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची, क्या बता गये SSP… देखें