Ranchi : रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी से अपने निर्धारित मार्ग में बदलाव के साथ चलेगी. दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल द्वारा जारी एक सूचना में बताया गया है कि कष्ठा स्टेशन पर यार्ड के विकास कार्य के कारण यह ट्रेन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर पटना होते हुए चलेगी. इससे पहले यह ट्रेन गया, सासाराम, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलती थी.
इसके साथ ही रेलवे ने कुछ अन्य ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव की भी जानकारी दी है:
रद्द की गईं ट्रेनें :
- 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (25-26 फरवरी 2025)
- 12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (26 फरवरी 2025)
- 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (25 फरवरी 2025)
बदले हुए प्रस्थान समय के साथ ट्रेनें :
- 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (21-22 फरवरी 2025) दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
- 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस (21-22 फरवरी 2025) एक घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
सामान्य परिचालन में बदलाव :
- 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से राउरकेला तक चलेगी.
- 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 से सामान्य रूप से राउरकेला से चलेगी.
बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनों की सूची :
- 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया मूरी) 26 फरवरी 2025 से नए मार्ग, चुनार, वाराणसी, लखनऊ होकर चलेगी.
- 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (26 फरवरी 2025) नए मार्ग, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, इटारसी होकर चलेगी.
Also Read : झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, जानें आज के दाम
Also Read : झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी बारिश, कहां-कहां… जानें
Also Read : महाकुंभ में भोर के आठ बजे तक 31.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Also Read : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Also Read : झारखंड में विधवा को दूसरी शादी करने पर सरकार दे रही 2 लाख, पहला जोड़ा कौन… जानें
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : DGP ने पांच पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित… जानें क्यों