Prayagraj : महाकुंभ में पतित पावनी मां गंगा, यमुना एवं अन्त: सलीला सरस्वती के पावन संगम में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का लगातार आगमन जारी है। शुक्रवार सुबह 08 बजे तक 31.34 से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रयागराज महाकुंभ अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि आस्था की डुबकी लगाने के लिए स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार सुबह 08 बजे तक 31.34 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस के जवान, एनडीआरएफ, गोताखोर लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरे से लगातार संगम के सभी घाटों की निगरानी की जा रही है । प्रयागराज महाकुंभ में 144 वर्ष बाद ऐसे पुण्य पावन अवसर पर 20 फरवरी तक कुल 58.03 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं को घाट खाली करने के लिए लगातार अपील की जा रही है। सभी घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को सीटी बजाकर हटाया जा रहा है।
Also Read : झारखंड में विधवा को दूसरी शादी करने पर सरकार दे रही 2 लाख, पहला जोड़ा कौन… जानें
Also Read : पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार किया : बाबूलाल मरांडी
Also Read : पेपर लीक की बढ़ती घटनाएं राज्य के लिए चिंताजनक : ABVP
Also Read : धरती से टकराएगा भयानक एस्टेरॉयड! नासा कर रहा तबाही रोकने की तैयारी
Also Read : क्या हॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं ‘भाईजान’? दुबई सेट से सामने आई बात…
Also Read : “Mrs” की सफलता से चमकी Sanya Malhotra की किस्मत,डायरेक्टर का रिएक्शन वायरल…
Also Read : हर हाल में मार्च तक योजना मद की राशि जरूर खर्च की जाये : सचिव
Also Read : राजधानी के अपर बाजार में लगी आ’ग, अफरा-तफरी का माहौल