Ranchi : कांग्रेस पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है, जिसमें झारखंड समेत 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी के राजू को बनाया गया है। झारखंड के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को झारखंड की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। अब वे अपने विधानसभा क्षेत्र में बतौर MLA अपना योगदान देंगे। इनके अलावा बिहार में कृष्णा अलावरु, मध्य प्रदेश में हरीश चौधरी, हरियाणा में बीके हरिप्रसाद और तेलंगाना में मीनाक्षी नटराजन के प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस पार्टी झारखंड में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति में जुटी है। पार्टी युवाओं को संगठन से जोड़ कर नई जनाधार की तलाश में है और कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में संगठन की पकड़ मजबूत करने की कवायद में है।
पिछले दिनों प्रदेश के मंत्री व विधायकों की दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद थे।
कांग्रेस पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल का मकसद पार्टी को मजबूत करना और आगामी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करना है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि नए प्रभारियों की नियुक्ति से पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत होगी और पार्टी की रणनीति को सफल बनाने में मदद मिलेगी।
Read also : रांची से किडनैप होटल कारोबारी धनबाद से रिकवर… जानें कैसे
Read also : B.Ed और M.Ed फिर से होंगे 1 साल के, क्या खत्म होंगे 2 वर्ष के कोर्स? जानें
Read also : BREAKING : झारखंड में प्रमोट किये गये 38 DSP… देखें पूरी लिस्ट