Ranchi : आज यानि 13 फरवरी 2025 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखंड सुमन गुप्ता सहित ए० विजयालक्ष्मी पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय सभागार से सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक (रेल जमशेदपुर एवं रेल धनबाद सहित) के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. बता दें कि यह बैठक विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया i-Got कर्मयोगी Portal पर सभी अनुसंधान पदाधिकारियों का निबंधन एवं प्रशिक्षण कराये जाने से संबंधित था। इस बैठक के दौरान कुल 06 पाठ्यक्रमों को निश्चित रूप से पूर्ण करने के लिए व्यापक रूप से समीक्षा की गयी :-
1. Code of Conduct for Government Employees
2. Prevention of Sexual Harassment of Women at Workplace
3. Introduction to Emerging Technologies
4. Stay Safe in Cyber Space
5. Orientation Module on Mission Life
6. Yoga Break at Workplace
इस समीक्षा बैठक से यह स्पष्ट हुआ कि विगत एक सप्ताह के अन्दर लगभग 3769 अनुसंधानकर्ताओं द्वारा i-Got कर्मयोगी Portal पर निबंधन किया जा चुका है। जिसके बाद सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक (रेल जमशेदपुर एवं रेल धनबाद सहित) को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विशेष अभियान चलाकर उपरोक्त पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण तथा i-Got कर्मयोगी Portal पर सभी अनुसंधान पदाधिकारियों का शत प्रतिशत निबंधन निश्चित रूप से एक माह के अन्दर पूरा कर लिया जाए।
वहीं इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखंड ने सभी पुलिस अधीक्षकों को कहा कि i-Got कर्मयोगी Portal से संबंधित सभी बिन्दुओं पर की गई कार्रवाई की हर सप्ताह समीक्षा भी की जायेगी।
Also Read :महाकुंभ 2025 में बनने वाला है चार विश्व रिकॉर्ड, जानें कैसे और कब ..
Also Read :BREAKING : देवघर में प्रिंसिपल को बम से उड़ाया