झारखंड: झारखंड सरकार ने एक निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रत्येक बुधवार को थाना स्तर पर भूमि विवाद समाधान दिवस मनाया जाएगा। यह निर्णय भूमि संबंधी विवादों का समाधान करने और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करने के लिए लिया गया है।इस दिवस के दौरान, थाना में सीओ और उनकी टीम की उपस्थिति में एक कैंप लगाया जाएगा, जहां शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भूमि विवाद में मारपीट और हत्या तक की घटनाएं हो जाती हैं। इसके अलावा, भूमि में छोटी-मोटी त्रुटि के निवारण को लेकर लोग अपना आवेदन या शिकायत लेकर कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते हैं। अब भूमि विवाद की छोटी-मोटी समस्याओं का स्थायी समाधान थाना स्तर पर करने की तैयारी है।इस संबंध में, सरकार की ओर से पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी डीसी को आदेश दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम के डीसी ने सभी सीओ को पत्र भेजकर बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस मनाने को लेकर जरूरी तैयारी ससमय पूरा करने का निर्देश देने के साथ अंचल प्रशासन की जवाबदेही भी तय कर दी है।
डीसी ने सभी सीओ को पत्र भेजते हुए कुल दस कॉलम में भूमि विवाद के प्रत्येक आवेदन को भूमि विवाद समाधान दिवस में इंट्री करने समेत अन्य अभियुक्ति की भी इंट्री करने का निर्देश दिया है।
Read also:झारखंड के CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बढ़ी दाखिले की तारीख, जल्द कर दें अप्लाई
Read also:झारखंड में बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे और पहिये, होगा करोड़ों का निवेश
Read also:झारखंड में 14 फरवरी से कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Read also:झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आज से शुरू, लगभग 8 लाख छात्र लिख रहे एग्जाम
Read also:झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल
Read also:झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव हुआ संपन्न, जितेंद्र किंडो बने नये अध्यक्ष