Ranchi : रांची के खेलगांव स्टेडियम में 10 फरवरी यानि को ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे होगा. यह प्रतियोगिता 15 फरवरी तक चलेगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस टीम, पैरामिलिट्री और सुरक्षा एजेंसियों के जवान विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे.
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे. इस साल प्रतियोगिता में कुल 1228 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 1160 पुरुष और 68 महिला प्रतिभागी शामिल हैं. इसके अलावा, ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमें भी भाग लेंगी, जिसमें कुल 128 श्वान शामिल होंगे. प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के रूप में 45 सदस्य काम करेंगे.
प्रतियोगिता में होने वाली प्रमुख प्रतिस्पर्धाओं में राइफल-रिवाल्वर शूटिंग, बैंड प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी, पुलिस फोटोग्राफी, साइंटिफिक और ट्रू इन्वेस्टिगेशन, कंप्यूटर अवेयरनेस, श्वान प्रशिक्षण, एंटी सबोटेज चेक, विधि विज्ञान परीक्षा, और अन्य कई तकनीकी और व्यावासिक परीक्षण शामिल हैं. यह आयोजन पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और आपसी समन्वय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.
Also Read : हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं की मौ’त, पांच जख्मी
Also Read : पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में बढ़ी सर्दी, लोग ठंड से परेशान
Also Read : रांची के इन इलाकों में आज से चार दिनों तक ठप रहेगी जल आपूर्ति
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 10 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हज़ारीबाग पुलिस ने रांची में की छापेमारी, पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार
Also Read : धनबाद पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात प्रिंस व आशीष, ईनाम की राशि में हुई वृद्धि…
Also Read : जामताड़ा में धराया गिरिडीह का शातिर, बाइक की डिक्की से उड़ाए थे 5 लाख 70 हजार
Also Read : SBI क्लर्क का एडमिट कार्ड 10 फरवरी को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड!