Ranchi : उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और वर्षा के कारण झारखंड में ठंडी हवा का प्रवेश हो रहा है, जिससे यहां के तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह में ठंडी हवा चलने से ठंड लग रही है, जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी भी महसूस हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. तीन दिनों बाद फिर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकती है.
चतरा में 6.6 डिग्री सेल्सियस था तापमान
शुक्रवार को झारखंड के चतरा जिले में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान भी 8.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राज्य में सबसे गर्म इलाका चाईबासा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को दक्षिणी भाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- रांची: अधिकतम 27.0, न्यूनतम 12.4
- जमशेदपुर: अधिकतम 32.1, न्यूनतम 13.0
- मेदिनीनगर: अधिकतम 30.0, न्यूनतम 8.7
- बोकारो: अधिकतम 30.5, न्यूनतम 10.4
- चाईबासा: अधिकतम 35.4, न्यूनतम 12.6
- चतरा: अधिकतम 26.6, न्यूनतम 6.6
- हजारीबाग: अधिकतम 26.8, न्यूनतम 8.4
- गढ़वा: अधिकतम 27.4, न्यूनतम 7.0
- गोड्डा: अधिकतम 29.9, न्यूनतम 17.9
झारखंड के बदलते मौसम के कारण लोगों को सुबह की ठंड और दोपहर की गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम परिवर्तन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है.
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव हुआ ढेर, STF का एक जवान भी घायल
Also Read : जामताड़ा में पकड़ाये साईबर अपराधी,पुलिस ने बरामद किए फर्जी मोबाइल और सिम..
Also Read : JMM संयोजक मंडली की बैठक में प्रखंडवार पर्यवेक्षकों को किया गया नियुक्त
Also Read : 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्युटी मीट की मेजबानी करेगा झारखंड