Ranchi : झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है. इस दौरान सबसे कम तापमान 12.8 ℃ गुमला में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 04 से 06 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के कारण फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-मध्य भाग और रांची में अधिकतम तापमान में 03 से 04 ℃ की कमी आई है.
07 और 08 फरवरी को राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा. 8 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसके असर से झारखंड में आंशिक बादल छायेंगे. इसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि होने लगेगी. यानी आने वाले दिनों में एक बार फिर झारखंड का मौसम करवट लेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है.
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार 10 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल बनने के कारण तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होगी.
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि झारखंड में अगले 5-7 दिन में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को संभलकर रहने की जरूरत है.
जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान
- रांची – 16.2 -26.3
- पू. सिंहभूम – 19.4 – 31.0
- पलामू – 16.5 – 29.6
- बोकारो – 17.1 – 31.1
- प.सिंहभूम – 17.6 – 25.6
- चतरा – 14.9 – 25.6
- देवघर – 17.1 – 29.7
- धनबाद – 15.2 – 27.5
- गढ़वा – 13.4 – 27.4
- गुमला – 12.8 – 26.3
- जामताड़ा – 15.4 – 29.7
- खूंटी – 15.7 – 29.1
- लातेहार – जारी नहीं – 21.2
- लोहरदगा – 16.1 – 25.4
- पाकुड़ – 15.6 – 31.0
- सरायकेला – 19.1 – 34.4
- सिमडेगा – 17.5 – 31.6
Also Read : पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज
Also Read : पलामू में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बालू लदे 8 ट्रैक्टर जब्त
Also Read : बोकारो पुलिस लाइन के पास मिला महिला का श’व, इलाके में हड़कंप
Also Read : खुद को IAS बताकर HEC के GM ने ठगे करोड़ों रुपये
Also Read :डॉ नटवा हांसदा बनें JAC के नये अध्यक्ष… अधिसूचना जारी
Also Read :गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने राज भवन उद्यान पहुंच रहे लोग
Also Read :अफीम की खेती नष्ट करने IG अखिलेश झा ने खुद संभाला मोर्चा
Also Read :क्या था लता मंगेशकर का असली नाम? स्वर कोकिला की इन बातों से अंजान हैं आप…
Also Read :झारखंड में लागू होगी AI पॉलिसी, इस विभाग को मिली जिम्मेदारी
Also Read :MDM में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ACS सिद्धार्थ ने लिया बड़ा निर्णय… जानें क्या