Hazaribagh : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बनने वाले आवासीय कॉलोनी के निर्माण के लिए बुधवार को चंदौल स्थित पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों के साथ अन्य ग्रामीण और भू–रैयत मौके पर मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों के एक समूह ने अधिकारियों को आर एन आर मसौदे के संबंध में मांग पत्र सौंपा। इस खनन परियोजना के लिए एलए और आरआर एक्ट 2013 की धारा 16 (4) और (5) के प्रावधानों के तहत हजारीबाग के अपर समाहर्ता सह प्रशासक के कार्यालय की ओर से पुनर्वास का मसौदा तैयार किया गया है। परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और उस भूमि पर रह रहे लोगों का दूसरी जगह पुनर्वास करवाया जाएगा। इसके लिए चंदौल में 162.56 एकड़ रैयती भूमि चयनित है। जहां ग्रामीणों के लिए पुनर्वास कॉलोनी बनाई जाएगी।
हालांकि, गहमागहमी के बीच गोंदुलपारा के ग्रामीणों के एक समूह ने ग्राम सभा के दौरान अपनी चिंताएं जाहिर की। चंदौल में बनने वाली पुनर्वास कॉलोनी के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों के एक पक्ष ने जहां अपना विरोध दर्ज किया, वहीं, ग्रामीणों का एक समूह कंपनी के समर्थन में भी रहा।
इस ग्राम सभा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
Also Read : आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का LPG सिलेंडर, यहां देखें रेट
Also Read : झारखंड में होने लगा गर्मी का एहसास… जानें किस दिन से बढ़ने लगेगा पारा
Also Read : जामताड़ा से पाकुड़ जा रहे थे मामा-भांजी, रास्ते में हो गया… जानें क्या
Also Read : मोस्ट वांटेड SJMM सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार गिरफ्तार, उगला कई राज
Also Read : मेडिकल स्टोर में बेच रहा था नशे का सामान, पुलिस ने दबोचा
Also Read : संदेहास्पद स्थिति में मिली महिला की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : जमशेदपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म,जाँच में जुटी पुलिस
Also Read : रांची से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, जानें कैसे
Also Read : इस दिन खुल जाएगा राजभवन, ENTRY के लिए जरूरी होगा ये प्रमाण