Patna : पटना के दानापुर के दियारा इलाके का आतंक और किंग्स ऑफ दियारा गैंग का सरगना सन्नी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गंगहारा गांव के रहनेवाले सन्नी को शाहपुर थाना पुलिस ने हेतनपुर गांव से दबोचा गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक राइफल, एक देसी कट्टा और गोलियां बरामद की है। इसके गैंग में 10 से 15 एक्टिव मेंबर्स हैं।
गिरफ्तार सन्नी ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि जेल में बंद कुख्यात शंभू गोप से उसका संबंध है। वहीं, सोशल मीडिया के जरिये नये लड़कों को अपने गैंग से जोड़कर उनसे क्राइम कराना इसकी फितरत है। सन्नी के खिलाफ शाहपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। सन्नी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो शेयर करता था। उसे दबोचने के वास्ते दानापुर ASP भानु प्रताप सिंह की देखरेख में स्पेशल टीम गठित की गयी थी। पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से उसके लोकेशन का पता लगाया और धर दबोचा।
Also Read : झारखंड में एक महीने तक चलेगा अटल विरासत सम्मेलन, कब से कब तक… जानें
Also Read : रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला, कई ट्रेनें रद्द
Also Read : कुमुद वर्मा, सुरेंद्र लिंडा और महादेव टोप्पो सहित कई लोगों ने थामा AJSU का दामन
Also Read : लड़की बनकर रील बनाने पर मां ने फटकारा, बेटे ने उठाया खौफनाक कदम…
Also Read : दुमका में आज JMM का 46वां स्थापना दिवस समारोह, CM समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
Also Read : पांच दुर्लभ योग में मनेगी सरस्वती पूजा, विवाह के लिए भी अति शुभ
Also Read : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रिमांड में कर गया एक नया खुलासा, तीन राज्यों से मिल रही मदद
Also Read : पॉलिसी क्लेम बढ़ाने का ऑफर दे खाता से उड़ा लिया था साढ़े 15 लाख, CID ने किया अरेस्ट
Also Read : लेनदेन के विवाद में मा’रा गया था इमामुद्दीन, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा